अंडरवर्ल्ड की वजह से तबाह हुआ इन अभिनेत्रियों का जीवन

आज बात करते है उन अभिनेत्रियों की जिनका जीवन खराब करने के पीछे था अंडरवर्ल्ड का हाथ|
मुंबई अंडरवर्ल्ड का चेहरा हमेशा से खौफनाक रहा है, अंडरवर्ल्ड के कुछ दरिंदो ने देश और दुनिया में इतना गंद फेला दिया था की हर जगह मासूमों की चीख सुनाई देने लगी थी| अंडरवर्ल्ड में नाम, पैसा, पॉवर सब कुछ था और यह देख कर देश के युवा भी उस ओर आकर्षित होने लगे लेकिन इस चकाचौंद में वो यह भूल गये की यह रास्ता मासूमो के खून से बना हुआ है, इस रास्ते पर चलते हुए यह लोग इंसान से दरिन्दे कब बन जाते हैं यह इन्हे खुद पता नहीं चलता । मुंबई अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता रहा है, कई नए चेहरे बॉलीवुड में आकर सितारों में तबदील अंडरवर्ल्ड के वजह से हुए हैं, वहीं कई बड़े लोगो की जान भी इसी अंडरवर्ल्ड ने ली, आज हम आपको बताते है की बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका जीवन अंडरवर्ल्ड ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया|
1.बेगम खुर्शीद मिर्ज़ा

बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ और अंडरवर्ल्ड के बदमाशों का रिश्ता बहुत पुराना है, अंडरवर्ल्ड के डॉन कभी इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के दीवाने हो जाते तो कभी इन अभिनेत्रियों को काम न मिलने के कारण अंडरवर्ल्ड से मदद लेनी पड़ती । अभिनेत्री सोना (बेगम खुर्शीद मिर्ज़ा) और अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान का रिश्ता उस समय का बहुत चर्चित रिश्ता था । कहा जाता है की अभिनेत्री सोना 1937 के आस पास मुंबई अभिनेत्री बन्ने आई थी, वह उन दिनों के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के प्रोडक्शन में तैयार हो रही फिल्म में अभिनय कर रही थी, जब हाजी मस्तान ने उन्हें देखा तो वह उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गये। हाजी मस्तान अपने और अभिनेत्री सोना की शादी का प्रस्ताव ले कर उनकी माँ के पास गए, उनकी माँ सोना की शादी हाजी मस्तान से करने के लिए तैयार हो गयी, वहीं सोना ने हाजी मस्तान के साथ शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जबकि हाजी मस्तान पहले से शादीशुदा थे । अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की मौत के बाद अभिनेत्री सोना का जीवन तेहेस-नेहस हो गया, वह दो वक्त की रोटी के लिए तक तरसने लगी वही हाजी मस्तान का परिवार भी उनकी जान के पीछे पड़ गया ।
2.मन्दाकिनी

बॉलीवुड अभिनेत्री मन्दाकिनी ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखो लोगों को अपना दीवाना बना दिया था, उनमे से एक अंडरवर्ल्ड का मशहूर डॉन दाऊद इब्राहिम भी था । कहा जाता है की दाऊद के कहने पर ही मन्दाकिनी को उनकी सबसे सफल फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' मिली थी। दाऊद और मन्दाकिनी को बहुत बार साथ देखा गया था, उनका फ़िल्मी करियर 1996 में आई फिल्म 'जोरदार' के बाद से खत्म हो गया था और फिर वह दाऊद के साथ ही दुबई जा कर बस गयीं |
3.ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी एक मशहूर अभिनेत्री थी, इनका फ़िल्मी करियर 1992 में आई फिल्म तिरंगा से शुरू हुआ, इसके बाद इन्होने एक से बड़ कर एक सुपरहिट फिल्मो में मुख्य किरदार निभाया, अपनी अदाकारी और खूबसूरती से इन्होने लाखो करोड़ो लोगो के दिल पर कब्ज़ा किया, लेकिन कहा यह जाता है की इनको फिल्मो में मौका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के राइट हैण्ड 'छोटा शकील' के कहने पर मिला था, 'ममता कुलकर्णी' छोटा शकील की माशूका थी, फ़िल्मी करियर चलने के बाद ममता को नशे की लत लग गयी और वह नशे में धुत रहने लगी । उनका नाम उस समय के ड्रग माफिया 'विक्की गोस्वामी' के साथ भी जोड़ा गया था, उसके बाद से ममता का कोई अता पता नहीं चला |
4.मोनिका बेदी
मोनिका बेदी पेशे से अभिनेत्री हैं I इनकी खूबसूरती के कई दीवाने हुए लेकिन इन्होने कभी सोचा भी नहीं था की यह जिसकी दीवानी होंगी, वह अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वांटेड अपराधी निकलेगा । मोनिका के मुताबिक उनका फ़िल्मी करियर अच्छा चल रहा था और वो शोज़ के लिए बाहर भी जाती थी की एक दिन उनके शो से पहले उन्हें एक आदमी का फ़ोन आया जिसने अपने आप को एक व्यवसायी बताया, मोनिका की उस व्यक्ति से धीरे-धीरे हर रोज बात होने लगी और उनसे दुबई में मिलने के बाद वह उनकी और आकर्षित हो गई, जब तक उन्हें पता चलता की जिस आदमी को वो अपना दिल दे बैठी है वो कोई व्यवसायी नहीं बल्कि जुर्म की दुनिया का एक बहुत खौफनाक अपराधी है तब तक तो बहुत देर हो चुकी थी, मोनिका ने अबू सलेम को समझाने की भी कोशिश की के इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है लेकिन वह नहीं माना । 2002 में अबू सलेम और मोनिका को जाली पासपोर्ट और गेरकानूनी तरीके से देश में घुसने के अपराध में पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया था । 2006 में अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेल भेजा था ।
Comments
Post a Comment