Posts

Showing posts with the label हेल्थ

पुरुषों के चेहरे को क्‍लीन एंड क्‍लियर बनाएंगे ये 6 टिप्‍स, मिलेगी निखरी त्‍वचा

Image
 पुरुषों को भी अपनी स्‍किन की देखभाल उसी तरह से करनी चाहिए जैसे कि लड़कियां करती हैं। स्‍किन में चमक बनाए रखने के लिए आपको अपनी स्‍किन टाइप का पता होना भी जरूरी  महिलाओं की तरह ही, पुरुषों को भी त्वचा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों को भी मुंहासे, ड्रायनेस, ब्लैकहेड्स या चेहरे पर अतिरिक्त तेल उत्‍पादन की समस्‍या हो सकती है। लेकिन बहुत से लोग स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए सही स्किनकेयर रूटीन के बारे में नहीं जानते हैं। साफ और चमकती त्वचा के लिए, स्वस्थ आहार, जीवन शैली और स्किनकेयर रूटीन बेहत महत्‍वपूर्ण है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्‍किन पूरी तरह से साफ रहे, तो कुछ सरल उपाय जरूर आजमाएं। इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ आहार का सेवन करें ताकि आपकी त्वचा को आवश्यक पोषण प्राप्त हो सके। 1. अपनी स्‍किन टाइप को पहचाने महिलाओं की तरह, आपको भी स्‍किन की बेहतर देखभाल के लिए अपनी स्‍किन टाइप को जानना होगा। आपकी त्वचा ड्राय, तैलीय या कॉम्‍बिनेशन हो सकती है। इससे आपको आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट चुनने में मदद मिलेगी। स्‍किन पर सही प्रकार क...

वजन घटाने के लिए रामबाण है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द होगा Weight loss

Image
 हर रसोईघर में मिलने वाला प्याज कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि यह आपके शरीर से चर्बी को भी कम कर सकता है। जी हां, प्‍याज वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है। क्या इस लॉकडाउन के दौरान आपका भी वजन बढ गया है? तो चिंता न करें क्‍योंकि सिर्फ आप ही नहीं बल्‍कि इस महामारी की स्थिति के दौरान बहुत से लोगों ने वजन बढ़ाया है। बाहर न निकल पाने की वजह से शारीरिक सक्रियता कम हो गई है, जिसकी वजह से लंबे समय तब बैठे रहने और जरूरत से ज्‍यादा खाना खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा कम करने के लिए आप तभी व्‍यायाम कर पाते होंगे, जब आपको समय मिलता होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्‍खा बताएंगे जिससे घर बैठे वजन कम किया जा सकेगा। डॉक्‍टर्स सलाह देते हैं कि खाने में यदि प्‍यार का सेवन किया जाए तो वजन कम होना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप प्‍याज को मोटापा कम करने के लिए किस तहर से उपयोग कर सकते हैं चलिए जानते हैं... प्याज वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है? प्याज में विशेष रूप से लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा क...

जानिए क्या कारण है जो कि डॉक्टर लोग नहीं होते हैं बीमार।

Image
  जी हां हम सभी लोगों को पता ही है कि हमने अक्सर यह देखा है और पाया है कि जितने भी डॉक्टर होते हैं वह बहुत कम ही बीमार होते हैं, बदलते मौसम के कारण सभी लोगों की सेहत पर बहुत अलग तरह का प्रभाव पड़ता है बदलते मौसम के कारण उन लोगों को बहुत तरह की बीमारियां भी हो जाती है। जैसे कि सर्दी,जुकाम,खांसी इत्यादि,सब समस्याओं का समाधान के लिए हम लोग हमेशा ही डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर हमें हमेशा यही सलाह देते हैं कि जब भी आप किसी बीमार व्यक्ति के पास जाएं तो अपने मुंह को रुमाल से ढक कर रखें ताकि उसके किटाणु हमारे में ना आ पाए और जिससे कि हम लोग वायरल इंफेक्शन होने से बच सकें। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि डॉक्टर के पास भी जो हम लोग जाते हैं लेकिन क्या कभी हम लोगों ने यह सोचा है कि डॉक्टर लोगों को वायरल या फिर ऐसी कोई परेशानी क्यों नहीं होती है। हम लोग भी ऐसी वायरल तथा इन बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन अगर हम लोग वह डॉक्टर जैसी कुछ हेल्दी आदतें अपना ले। जैसे की अल्कोहल:  हमेशा हम लोगों को अल्कोहल की ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।अल्कोहल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हमारे...

क्या है पल्स ऑक्सीमीटर, जानिए कैसे करेगा कोरोना वायरस से रक्षा

Image
  हाल ही में सरकार ने यह घोषणा की है कि होम क्वारंटाइन किए जाने वाले कोरोना रोगियों को पल्स ऑक्सीमीटर (oximeter) दिया जाएगा। ठीक हो जाने के बाद रोगियों को यह डिवाइस सरकार को वापस करनी होगी। इस पोस्ट में हम आज आपको बताएंगे कि कोरोना के मामले में इस डिवाइस की क्या भूमिका है? यह डिवाइस क्या काम करती है और इसकी जरूरत क्यों है? क्या है पल्स ऑक्सीमीटर: यह एक तरह का टेस्ट होता है। इस डिवाइस में अपनी उंगली रखनी होती है जिसके बाद रीडिंग आती है। इस टेस्ट में रोगी को किसी प्रकार का दर्द नहीं होता। यह डिवाइस आपके खून में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के काम आती है। यह डिवाइस शरीर में होने वाले छोटे से छोटे अंतर का भी पता लगा सकती है। यह एक छोटी-सीक्लिप जैसी डिवाइस होती है। क्या है इस डिवाइस का काम? इस डिवाइस से यह पता लगता है कि आपका दिल कितने अच्छे से काम कर रहा है। आप सभी को पता है कि दिल पूरे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो का काम करता है। इससे यह भी मालूम होता है कि आपका दिल यह काम कितने अच्छे से कर रहा है। इससे यह भी पता लगता है कि फेफड़ों के लिए दी गई दवाई कितने अच्छे से काम कर रही है या यह पता लगता है...

अचानक बीपी लो हो जाए तो क्या करना चाहिए, यहां जानें

Image
  अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाना और चक्कर (Dizziness) आना या सिर घूमना जैसी समस्या कभी भी और किसी के भी साथ हो सकती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि इस स्थिति में सबसे पहला काम क्या करना चाहिए? आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब... बीपी लो होने पर तुरंत क्या करें -यदि अचानक से किसी व्यक्ति का बीपी लो हो जाता है और उसे चक्कर आने लगते हैं, चेहरे पर झनझनाहट महसूस होने लगती है, हाथ-पैर कांपने लगते हैं। तो आप उसे सबसे पहले इलेक्ट्रॉल घोल या चीनी नमक का पानी पिलाएं। तुरंत लाभ होगा। -यदि नींबू पानी और इलेक्ट्रॉल घोल उपलब्ध ना हो तो चक्कर आने पर आप कॉफी भी पी सकते हैं। यह भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने में सहायता करेगी। -यदि इनमें से कुछ भी संभव ना हो तो तुरंत कुछ भी मीठा या नमकीन खा लें। यह भी आपके गिरते रक्तचाप को संभालने का काम करेगा। रेग्युलर बेसिस पर क्या करना होगा? -अब बात आती है उन लोगों की, जिन्हें अक्सर ब्लड प्रेशर लो रहने की समस्या आती है। ऐसे में वे अपनी इस समस्या को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर्स कहते हैं कि बीपी लो होने की समस्या को अपनी रेग्युलर डायट के आधार ...

सेल्फ डिफेन्स के 5 फॉर्म जो महिलाओं के लिए मुसीबत के समय आ सकते है काम

Image
  दुनिया महिलाओं और लड़कियों के लिए एक असुरक्षित जगह होती जा रही है। महिलाएं यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे हिंसक अपराधों का रोज शिकार हो रही हैं। कई महिलाओं को हिंसक परिस्थितियों के खिलाफ खुद को बचाने के तरीके सीखने में रुचि होती है। मार्शल आर्ट  एक ऐसी ही कला है  जहां महिलाएं अपने ऊपर होने वाले हमलों के खिलाफ खुद को तैयार कर सकती हैं। महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स में से हैं ताई क्वोन डो, क्राव मग, ऐकिडो, ब्राजीलियाई जिउ जित्सु और जीट कुन डो है। क्रेव मागा(Crav Maga) हंगरी-इज़राइली मार्शल आर्टिस्ट और पहलवान इमिरीच लिचेंफेल्ड द्वारा विकसित, क्रेव मागा एक सेल्फ डिफेन्स के लिए अपनाई जाने वाली स्ट्रीट फाइटिंग का मिश्रण है। इस टेक्निक में मार्शल आर्ट्स की कई सारी टेक्निक  और  ‘नो रूल’ टेक्निक के साथ सिखाई जाती है , जो किसी अचानक आये खतरे से लड़ने में मदद करता है। कराटे (Karate) जापान की देन , कराटे लंबे समय से भारत में प्रचलित है और विशेष रूप से आत्मरक्षा के लिए विकसित किया गया और न कि हमला करने के लिए , कराटे  हथियारों के बिना अभ्य...

कोरोना वायरस: लगातार दूसरे दिन 76 हजार से अधिक केस, 24 घंटे में हुई एक हजार से अधिक मौतें

Image
  भारत में पिछले दो दिनों में महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus India) का भयावह रूप देखने को मिला है। लगातार दूसरे दिन कोविड के 76 हजार से अधिक केस पाए गए हैं। बुधवार को जहां रेकॉर्ड 76,014 नए मामले दर्ज किए गए थे तो गुरुवार को 76,489 केस सामने आए, जो किसी एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। यही नहीं, पिछले 24 घंटे में वायरस से 1,081 मौतें हुईं हैं, जो किसी एक दिन में हुई मौतों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। सिर्फ अगस्त में 16,86,162 केस इसके साथ ही अगस्त में अब तक 16,86,162 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, लगभग सभी पिछले महीनों में दर्ज किए गए मामलों की संख्या के बराबर (16,94,918) हैं। महीने में कोविड -19 की मौत का आंकड़ा गुरुवार को 25,000 को पार कर गया। जुलाई में 19,122 मौते हुई थीं। पिछले दो दिनों में ताजा मामलों में वृद्धि के कारण मंगलवार से लगभग 35,000 सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जो हाल के दिनों में सबसे अधिक है। एक दिन में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा देश में अब भी 7.4 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, जबकि रिकवरी लगभग 25.8 लाख तक पहुंच गई है। ताजा मामलों की गुरुवार की गिनती किसी भी देश में ए...

बदला मिजाज, इनका फूंकते ही Grass... 8 सिलेब्‍स जो ड्रग्‍स की लत में हुए चूर

Image
  ये हैं 8 सिलेब्‍स जो ड्रग्‍स की लत में हुए चूर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 'ड्रग्‍स की साजिश' का शक गहराता जा रहा है। ड्रग्‍स का खुलासा रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्‍तों की वॉट्सऐप चैट्स से हुआ है। इसे देखते हुए अब मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्‍यूरो करने जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब बॉलिवुड और ड्रग्‍स का नाम एकसाथ आया हो। इससे पहले इंडस्‍ट्री के सिलेब्‍स इसे लेकर बदनाम हो चुके हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सिलेब्‍स के बारे में बता रहे हैं... 1. ​संजय दत्‍त संजय दत्‍त ड्रग्‍स लिए जाने को लेकर सबसे ज्‍यादा बदनाम रहे हैं। उनपर बेस्‍ड फिल्‍म 'संजू' में इसे बखूबी पेश किया गया है। संजय स्कूल के दिनों में ही ड्रग्स के आदी हो गए थे। फिर जब 1981 में उनकी मां नरगिस की मौत हुई तो उसके बाद ड्रग्स की लत और बढ़ गई। ड्रग्स रखने के केस में 1982 में उन्हें 5 महीनों की जेल भी हुई। उस वक्‍त संजय के पिता सुनील दत्त ने उन्हें मुश्किल दौर से उबारा। सुनील दत्त ने यूएस के रिहैब सेंटर में संजय को स्पेशल ट्रीटमेंट दिलवाया था। 2. ​रणबीर कपूर रणबीर कपूर भी ड्रग्‍स को लेकर परे...

Corona Case Updates: 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा केस, 836 लोगों की हुई मौत

Image
 Covid-19 Cases Latest Updates in India: देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज रेकॉर्ड संख्या केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में हालांकि हालात में काफी सुधार आया है लेकिन कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुल मामलों की संख्‍या अब 31,06,349 हो गई है और कुल 7,10,771 ऐक्टिव केस हैं। 23,38,036 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां 30 लाख से ज्‍यादा केस हैं। इस जानलेवा वायरस ने अबतक 57,542 लोगों की जान ले ली है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और असम जैसे राज्यों में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है। पिछले 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं जबकि 836 लोगों की मौत हुई है। जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज राज्य ऐक्टिव केस ठीक हुए मौत 1. अंडमान निकोबार 864 1963 33 2. आंध्र प्रदेश 89742 260087 3282 3. अरुणाचल प्रदेश 961 2297 5 4. असम 19598 70900 242 5. बिहार 23111 98325 511 6. चंडीगढ़ 1389 1492 37 7. छत्तीसगढ़ 7790 12931 197...