बदला मिजाज, इनका फूंकते ही Grass... 8 सिलेब्‍स जो ड्रग्‍स की लत में हुए चूर

 


ये हैं 8 सिलेब्‍स जो ड्रग्‍स की लत में हुए चूर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 'ड्रग्‍स की साजिश' का शक गहराता जा रहा है। ड्रग्‍स का खुलासा रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्‍तों की वॉट्सऐप चैट्स से हुआ है। इसे देखते हुए अब मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्‍यूरो करने जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब बॉलिवुड और ड्रग्‍स का नाम एकसाथ आया हो। इससे पहले इंडस्‍ट्री के सिलेब्‍स इसे लेकर बदनाम हो चुके हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सिलेब्‍स के बारे में बता रहे हैं...

1. ​संजय दत्‍त


संजय दत्‍त ड्रग्‍स लिए जाने को लेकर सबसे ज्‍यादा बदनाम रहे हैं। उनपर बेस्‍ड फिल्‍म 'संजू' में इसे बखूबी पेश किया गया है। संजय स्कूल के दिनों में ही ड्रग्स के आदी हो गए थे। फिर जब 1981 में उनकी मां नरगिस की मौत हुई तो उसके बाद ड्रग्स की लत और बढ़ गई। ड्रग्स रखने के केस में 1982 में उन्हें 5 महीनों की जेल भी हुई। उस वक्‍त संजय के पिता सुनील दत्त ने उन्हें मुश्किल दौर से उबारा। सुनील दत्त ने यूएस के रिहैब सेंटर में संजय को स्पेशल ट्रीटमेंट दिलवाया था।

2. ​रणबीर कपूर


रणबीर कपूर भी ड्रग्‍स को लेकर परेशान थे। उन्‍होंने एक इंटरव्यू में माना था कि स्कूल के दिनों से ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्‍हें इसकी आदत लग गई। हालांकि, अब वह अपनी इस बुरी लत से छुटकारा पा चुके हैं लेकिन फिर भी वह चेन स्मोकर जरूर हैं।

3. फरदीन खान


एक वक्‍त में अपने चार्मिंग लुक्‍स से जबरदस्‍त फीमेल फॉलोइंग बटोरने वाले फरदीन खान को भी ड्रग्‍स की लत लग गई थी। 5 मई 2001 को कोकीन रखने के कारण फरदीन खान को अरेस्‍ट भी कर लिया गया था। उन्होंने जेल में 5 दिन बिताए थे लेकिन इसके बाद जमानत पर उन्‍हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद फरदीन जेल से सीधे रिहैब्लिटेशन सेंटर गए थे।

4. गीतांजलि नागपाल


90 के दशक की मॉडल रहीं गीतांजलि रैम्प बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ कैटवॉक करती नजर आती थीं। फिर वह ड्रग्स की इतनी आदी हो गईं कि उसे पाने के लिए उन्‍होंने मेड के रूप में भी काम किया। जिंदगी के आखिरी दिनों में वह दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगती नजर आई थीं।

5. विजय राज


'रन', 'बॉम्‍बे टू गोवा', 'वेलकम', धमाल जैसी फिल्‍मों में अपनी कॉमिडी से लोगों को हंसाने वाले ऐक्‍टर विजय राज भी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें 2005 में दुबई में ड्रग्‍स रखने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया था। वह बाद में जमानत पर रिहा हुए थे।

6. ​ममता कुलकर्णी


एक जमाने में फैंस के दिलों में राज करनेवाली ऐक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम दो हजार करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट केस में आया था। खबरों के मुताबिक, जनवरी 2016 में ड्रग स्मगलरों की केन्या के मोंबासा के होटल ब्लिस में एक मीटिंग हुई थी। इसमें ममता अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ शामिल हुई थीं। विक्की को ड्रग डीलिंग का बड़ा सरगना बताया जाता है। हालांकि, बाद में ममता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

7. ​यो यो हनी सिंह


अपने रैप के लिए यंगस्‍टर्स के बीच पॉप्‍युलर हनी सिंह भी ड्रग्स के चंगुल में फंस चुके हैं। उन्हें शराब और ड्रग्स ऐसे लत लगी क‍ि एक समय के बाद वह पहचान में ही नहीं आते थे। उन्‍हें एक साल तक रिहैब सेंटर में रहकर अपना इलाज करवाना पड़ा। हनी बड़ी मुश्किल से इस लत से छुटकारा पाए लेकिन इसका असर उनके करियर पर पड़ा।

8. प्रतीक बब्‍बर


2017 में राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्‍बर ने ड्रग अडिक्ट होने की बात स्वीकार की थी। वह पांच साल तक इसकी चपेट में रहे। प्रतीक ने कहा था कि लगातार फिल्‍मों के फ्लॉप होने और ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ रिलेशनशिप सक्‍सेसफुल न होने के कारण वह ड्रग्‍स लेने लगे। हालांकि, अब वह रिकवर हो चुके हैं।





Comments

Popular posts from this blog

क्या लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं?

बॉलीवुड की इन बड़ी हस्तियों के साथ हुआ रेप और छेड़छाड़ जैसा अपराध

आदित्य पंचोली बोले - बॉलिवुड ने जिनको काम, शोहरत, पैसा और अवॉर्ड्स दिया, वही लोग फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं