Corona Case Updates: 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा केस, 836 लोगों की हुई मौत
Covid-19 Cases Latest Updates in India: देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज रेकॉर्ड संख्या केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में हालांकि हालात में काफी सुधार आया है लेकिन कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुल मामलों की संख्या अब 31,06,349 हो गई है और कुल 7,10,771 ऐक्टिव केस हैं। 23,38,036 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां 30 लाख से ज्यादा केस हैं। इस जानलेवा वायरस ने अबतक 57,542 लोगों की जान ले ली है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और असम जैसे राज्यों में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है। पिछले 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं जबकि 836 लोगों की मौत हुई है।
जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज
Comments
Post a Comment